Type Here to Get Search Results !

IIBF DRA Certificate कैसे बनाये ?

 

IIBF DRA Certificate कैसे बनाये ?

 

IIBF DRA Certificate 

Dra Certificate Kya Hota Hai?

DRA Certificate एक प्रकार का प्रमाणित प्रमाण पत्र होता हैं। जो ऋण वसूली करने वाले एजेंट को अनुमति देता हैं। और यह प्रमाण पत्र वैसे सभी ऋण वसूली एजेंट के लिए आवश्यक होता हैं। जो बैंक, वित्तीय संस्था या किसी भी कंपनी/ संस्था के बकाया राशि वसूली का कार्य करते हैं। या वसूली का कार्य शुरू करना चाहते हैं।  यह प्रमाण पत्र भारत सरकार के “भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान” द्वारा जारी किया जाता हैं। इस प्रमाण पत्र से या साबित होता हैं की यह व्यक्ति कानूनी रूप से बकाया वसूली करने के लिए योग्य हैं, और बकाया राशि से सम्बंधित कार्य को निष्पादित करने में सक्षम हैं।   

DRA Certificate Full Form

DRA का पूरा नाम Debt Recovery Agent होता हैं, जिसे लोग बोल चाल के भाषा में DRA बोलते हैं। Debt Recovery Agent का हिंदी ऋण वसूली एजेंट होता हैं। बैंकिंग और वित्तीय संस्था द्वारा अपना बकाया पैसा वसूली करने के लिए भर्ती किया जाता हैं, जो Loan Recovery Agent के रूप में कार्य करते है|

DRA Certificate Online कैसे बनाया जाता है

आप भी DRA Certificate प्राप्त करना चाहते हैं या इच्छा रखते हैं, तो इसके लिए IIBF के माध्यम से आपको एक महीने प्रशिक्षण लेना होगा। इसके बाद DRA Certificate Exam के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद आपका एडमिट कार्ड विभाग की और से जारी किया जायेगा। जिस पर आपकी  सभी जानकारी के साथ Exam Date, Time & Address रहेगा।

फिर इनके द्वारा आयोजित DRA Certification Exam में शामिल होना होगा। यह Exam किसी भी Authorise सेंटर पर ऑनलाइन माध्यम से  होता हैं। Exam पास करने के बाद DRA Certificate प्राप्त कर सकते हैं।   

Dra Certificate Eligibility Criteria

DRA (Debt Recovery Agent Certificate) प्राप्त करने लिए योग्यता निम्नलिखित  हैं।

  • आवेदक भारत के किसी भी राज्य का नागरिक होना चाहिए। 
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाइये । 
  • आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12th पास या इससे ऊपर होनी चाहिए। 

Dra Certificate Documents Required For IIBF in Hindi

इसके लिए  सबसे पहले आपको पंजीकरण करना होता हैं, तो पंजीकरण में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेज की  लिस्ट निचे दी  गई  हैं, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने से पहले सभी दस्तावेज एक साथ रख ले तब ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करें। 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 
  • हस्ताक्षर 
  • पंजीकरण शुल्क 

DRA Exam Fees

DRA Certification Exam Fees पहली बार में एग्जाम Attemp पर निर्भर करता हैं, पहली बार के लिए 800/- का भुगतान करना होता हैं। यदि आप पहली बार में पास हो जाते हैं, तो दोबारा Exam Fees देने की जरुरत नही पड़ता हैं। यदि आवेदक पास  नही होता हैं तो, आवेदक को  फिर से Fees का भुगतान करना पड़ता हैं, विस्तार से निचे देख सकते हैं। 

Attempt  Fees 
पहली बार  1500/ +GST
दूसरी बार  1200/ +GST


DRA Exam Syllabus | DRA Certificate Exam Pattern

इस एग्जाम के लिए 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। जो पुरे 100 अंक  का होता हैं। पास करने के लिए कम से कम 50% मार्क प्राप्त करना अनिवार्य होता हैं। इस एग्जाम के 2 मॉडल में बाटा गया हैं। मॉडल A और मॉडल B दोनों का Syllabus के बारे में निचे पढ़े। 

मॉडल A  Consumer Loans, Credit Cards and Agricultural Credit Products, Basics of Banking, Principles of Banking, Outline of Various Banking Products including Home, Structure and Functions of Banking, Retail Banking, E-Banking, Know Your Customer (KYC) Norms, Loans, 
मॉडल B  Communication Skills, Analytical Ability, Code Of Conduct, RBI guidelines, Banking Guidelines, Telephone EtiquetteNegotiation And Persuasive Skills, Personal Etiquette, Interpersonal Skills, And Case Studies

DRA Exam Online Apply

Online Apply करने लिए सबसे पहले आपको IIBF के ऑफिसियल वेबसाइट www.iibf.org.in पर जाना हैं। फिर Apply Now पर क्लिक करना हैं उसके बाद निचे आपको DRA Examination का ऑप्शन मिलेगा उसी पर क्लिक करना हैं। 

IIBF official website

DRA Examination पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा । जहाँ DRA Exam से सम्बंधित सभी जानकारी आपको मिल जायेगी  जैसे एग्जाम तिथि, आवेदन की तिथि और अन्य सभी जानकारी। और यहाँ एक और ऑप्शन मिलेगा Click here for registration इसी पर क्लिक करके अपना आवेदन किया जा सकता  हैं। 

IIBF DRA Certificate Download

IIBF DRA Certificate Download करने के लिए फिर से आपको उसी ऑफिसियल वेबसाइट www.iibf.org.in पर जाना हैं। DRA लिखे हुआ ऑप्शन पर क्लिक करना हैं, क्लिक करने के बाद फिर आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, आपको Download E-Certificate पर क्लिक करना हैं। 

IIBF DRA Certificate Download

यहाँ क्लिक करने के बाद आपके सामने दूसरा पेज खुल जायेगा , जहाँ आपसे आपका Membership/Registration no डालने का ऑप्शन मिलेगा और Captcha डाल कर Get Details पर क्लिक करना हैं।

DRA E Certificate Download

उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा जिसे यहाँ डालना होगा डालने के बाद आपका DRA E-Certificate Download हो जायेगा। 

IIBF DRA Certificate Download & Apply Link

Dra Examination Registration Click Here
Dra Examination Login Click Here
DRA E-Certificate Download Click Here
IIBF Official Website www.iibf.org.in
Home Page Home Page


Latest Results

Latest Answer Key