Type Here to Get Search Results !

PAN को Aadhaar से लिंक करने का आसान तरीका – मिनटों में पूरा करें

 

PAN–Aadhaar Link कैसे करें? पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप (2025 गाइड)

 


किन लोगों के लिए PAN–Aadhaar लिंक करना जरूरी है?

आयकर विभाग के नियमों के अनुसार,

  • जिन नागरिकों को 1 जुलाई 2017 या उससे पहले PAN जारी किया गया है, उनके लिए Aadhaar से लिंक करना अनिवार्य है।

  • यह नियम सभी व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स पर लागू होता है, चाहे वे इनकम टैक्स पोर्टल पर रजिस्टर्ड हों या नहीं।

  • वहीं, नए PAN कार्ड के लिए पहले से ही Aadhaar आधारित सत्यापन जरूरी होता है, इसलिए उन्हें अलग से लिंक कराने की जरूरत नहीं पड़ती।


PAN–Aadhaar लिंक करने का आसान तरीका

सबसे पहले गूगल पर income tax type करना है और इनकम टेक्स डिपार्टमेंट की साईट पर चले जाना है 

Link Aadhaar Status वाले आप्शन को सेलेक्ट करना है 




पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर डाल कर View Link Aadhaar Status पर क्लिक करना है  

 


यहाँ पर पेन नोट लिंक आधार का मेसेज शो होगा मेसेज क्लोज करना है और Velidate पर क्लिक करना है 



Continue Pay पर क्लिक करना है  

यहाँ पर पेन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर डाल के continue पर क्लिक करना है  


 मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करना है और continue पर क्लिक करना है 



 

 यहाँ पर अलग अलग 5 आप्शन दिखाई देंगे जिसमे से पहला आप्शन income Tex वाला सेलेक्ट करना है Proceed पर क्लिक करना है 


New Payment विंडो ओपन होगी जिसमे Assessment Year में सबसे उपर वाले  year का चयन करना है  

 Type of Payment वाले आप्शन में Other Receipt (500)  और Sub-Type of Payment वाले आप्शन में Fee for Delay in linking PAN with Aadhaar वाले  आप्शन का चयन कर continue  पर क्लिक करना है 


यहाँ पर 1000 पेमेंट वाली विंडो खुलेगी जिसे continue कर देना है 


New Payment वाली विंडो खुलेगी जिसमे अपनी सुविधा अनुसार किसी भी पेमेंट आप्शन से पेमेंट कर देना है  


 इसके बाद पेमेंट चालान वाली विंडो ओपन होगी जिसका चालान डाउनलोड कर लेना है 


 इसके बाद फिर से साईट के होम पेज पर आ जाना है और अब Link Aadhaar वाले आप्शन का चयन करना है


अब एक बार फिर से पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर डाल के Validate पर क्लिक करना है  


 यहाँ एक विंडो खुलेगी जिसमे पेमेंट detail और चालान detail देखने को मिलेगी जिसे फिर से continue पर क्लिक करके आगे बाद जाना है 

यहाँ पर लिंक आधार वाली विंडो ओपन होगी जिसमे जैसा नाम aadhaar Card में दर्ज है वैसा ही लिखाना है और एक मोबाइल नंबर दर्ज करना है यहाँ पर दो आप्शन और मिलेंगे जिसमे निचे वाला I Agree to Validate My Aadhaar Detail वाले आप्शन को तो tick करना ही है उसके उपर वाले I have only year of birth in Aadhaar Card का भी आप्शन है जिसे अगर आधार कार्ड में उम्र में केवल पीछे सन दिया हो जब tick करना है अगर पूरी डेट दी गई हो तो उसे बिना tick किये ही  Link Aadhaar वाले आप्शन पर क्लिक कर देना है 


 

मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा जिसे इंटर करके Validate कर देना है और OK पर क्लिक कर देना है 


 
 

फिर से होम पेज पर आ जाना है और Link Aadhaar Status वाले आप्शन पर क्लिक करना है 

फिर से पेन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर डाल के स्टेटस चेक कर लेना है  

 


पेन आधार लिंक करने में  कितना समय लगता है?

  • अक्सर: कुछ मिनट से 24 घंटे के भीतर लिंक हो जाता है

  • कभी-कभी: 2–5 कार्य दिवस लग सकते हैं

  • दुर्लभ मामलों में: अगर नाम, जन्मतिथि या जेंडर में मिसमैच है, तो समय और बढ़ सकता है

✅ पेमेंट के बाद क्या करें?

  1. e-Filing पोर्टल पर जाकर “Link Aadhaar Status” चेक करें

  2. अगर स्टेटस “Payment Received” दिखे, तो थोड़ी देर/अगले दिन दोबारा स्टेटस देखें

  3. 3–5 दिन बाद भी लिंक न हो तो:

    • Aadhaar–PAN डिटेल्स का मिलान करें

    • e-Filing पोर्टल पर Grievance दर्ज करें

⚠️ ध्यान रखने वाली बातें

  • PAN और Aadhaar में नाम/जन्मतिथि/जेंडर एक जैसा होना चाहिए

  • Aadhaar मोबाइल से OTP आना जरूरी होता है

  • पेमेंट सफल होने के बाद ही लिंक प्रोसेस आगे बढ़ता है


Latest Results

Latest Answer Key