राजस्थान में e-Mitra और SSO ID पर नाम परिवर्तन कराने के लिए गज़ट (राजपत्र) कैसे बनता है, उसकी पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप आसान भाषा में समझा रहा हूँ:
Citizen-Name-Change-Format
Govt-Employee-Name-Change-Format
Partnership Form B-E - Format
गज़ट क्या है? (Gazette)
गज़ट (राजपत्र) एक आधिकारिक सरकारी प्रकाशन है जिसमें कानूनी और प्रशासनिक सूचनाएँ शामिल होती हैं। नाम परिवर्तन को सरकारी रिकॉर्ड में मान्यता दिलाने के लिए गज़ट प्रकाशन आवश्यक है, ताकि अन्य दस्तावेज़ों में नाम को अपडेट किया जा सके।
दस्तावेज कोन कोन से लगेंगे
जन आधार कार्ड
आधार कार्ड
शपथ पत्र Affidavit स्टाम्प पेपर के उपर
पहचान पत्र
मोबाइल नंबर एवं ई मेल आई डी
नाम परिवर्तन के लिए गज़ट बनवाने की पूरी प्रक्रिया (राजस्थान)
✅ Step 1: शपथ पत्र (Affidavit) बनवाना
-
50 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी/शपथ
-
इसमें यह लिखा होता है:
- पुराना नाम
- घोषणा कि आगे सभी जगह नया नाम मान्य होगा
- नया नाम व नाम बदलने का कारण
- स्थायी पता
उदाहरण: मेरा पुराना नाम ___ था, अब मैं अपना नाम ___ रख रहा/रही हूँ।
सबसे पहले अपनी sso id अथवा ई मित्र लॉग इन हो जाना है I
rajasthan e archival management system आप्शन सेलेक्ट करना है
नए आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करे वाले आप्शन पर क्लिक करना है
नागरिक नाम परिवर्तन वाले आप्शन पर क्लिक करना है और I Agree पर क्लिक करना है
Citizen Name Change नागरिक का नाम परिवर्तन को सेलेक्ट करना है
जन आधार नंबर डालना है और Get detail पर क्लिक करना है
वह सदस्य का चयन करना है जिसका नाम परिवर्तन करना है
जन आधार से लिंक मोबाइल पर OTP जायेगा जिसे डाल कर वेरीफाई करना है
अब सारी जानकारी जन आधार से फेच हो जाएगी जिसमे बाकी पूछी गई जानकारी भर लेनी है और id प्रूफ का चयन करना है नोटरी का नाम मेल id एवं शपथ पत्र और दस्तावेज अपलोड करने है
अब वेलिडेट पर क्लिक करना है और OTP प्राप्त कर दर्ज करना है
Save and Pay पर click करना है और पेमेंट मोड का चयन कर पेमेंट कर देना है
Show All the Request पर क्लिक करके स्टेटस देखा जा सकता है

















