How to Apply New Emitra Kiosk नए ई मित्र के लिए आवेदन प्रक्रिया
पूर्व में व्यक्तिगत ई मित्र कियोस्क के लिए आवेदन एल एस पी के माध्यम से ही किया जाता था, किन्तु अब इस प्रक्रिया में आंशिक परिवर्तन किया गया है I यदि कोई नागरिक ई मित्र कियोस्क प्राप्त करने का इच्छुक है तो अपनी SSO ID से लॉग इन करके सिटिज़न एप्प में ई मित्र पोर्टल का उपयोग कर के ई मित्र कियोस्क हेतु आवेदन कर सकता है I
कीयोस्क आवेदन के लिए योग्यता -- शेक्षणिक न्यूनतम मेट्रिक 10वी उत्तीर्ण
- आयु कम से कम 18 वर्ष
- राजस्थान का मूल निवासी
- राजस्थान पुलिस द्वारा जारी वेध चरित्र प्रमाण पत्र होना आवश्यक है
आवश्यक दस्तावेज
- शेक्षणिक योग्यता दस्तावेज (न्यूनतम 10 वी उत्तीर्ण )
- पैन कार्ड
- डिजिटल पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र (6 माह से अधिक पुराना न हो )
- शपथ पत्र (परिशिष्ट -4)
- पता प्रमाण-स्वयं का परिसर होने की दशा में विजली का बिल या रजिस्ट्री, किराये का परिसर होने की दशा में मकान मालिक द्वारा ई मित्र कियोस्क को अपने परिसर में संचालित करने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र - परिशिष्ट 15 या किरायानामा
परिशिष्ट - 4 एवं परिशिष्ट - 15 के पारूप डाउनलोड लिंक
आवेदन शुल्क -
- आवेदन करते समय रु.50/- (GST सहित) का शुल्क निर्धारित है, जिसका भुगतान आवेदक को आवेदन करते समय करना होता है I
- आवेदन स्वीकृत होने के बाद कियोस्क आवंटन शुल्क रु.1500/- +GST आपको जमा करना होता है अगर कियोस्क आवंटन शुल्क ई मित्र के माध्यम से जमा करवाते है तो रु.20/- अतिरिक्त देय है, जो की गैर-वापसी योग्य Non-Refundable) होता है I
आवंटन fd Lakf{kIr प्रकिया
- SSO के माध्यम से आवेदन उपरांत आवेदक को Request ID प्राप्त हो जाएगी I
- इस Request ID | SSO ID के आधार पर आवेदक स्वयं ई मित्र मोबाइल अप्प के माध्यम से अथवा LSP द्वारा कियोस्क पते को GEO TAG करवाएगा I







