Type Here to Get Search Results !

फ्री स्कूटी योजना फॉर्म Free Scooty Yojna Form

 काली बाई स्कूटी योजना 

Kali Bai Scooty Yojana (काली बाई स्कूटी योजना ) राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण स्कीम है, जिसका उद्देश्य मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा के प्रति उत्साह को बढ़ावा देना है। यह योजना उन छात्राओं को मुफ्त स्कूटी प्रदान करती है जो शैक्षणिक प्रदर्शन में उत्कृष्ट हैं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित हैं। इस Scooty Yojana का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। 

Kali Bai Scooty Yojana

यदि आप Kali Bai Scooty Yojana में आवेदन करना चाहती है तो आपको इस फ्री स्कूटी योजना की पूरी जानकारी होना चाहिए। जैसे – योजना का उद्देश्य, लाभ तथा महत्वपूर्ण विशेषताए, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन कैसे करना है, इत्यादि।

योजना का नामकाली बाई भील स्कूटी योजना
विभागशिक्षा विभाग
लाभार्थीराज्य के मेधावी छात्र
योजना का उद्देश्यमुफ्त में स्कूटी प्रदान करना है
कक्षा12वी पास
प्रतिशतRBSE: 65%
CBSE: 75%
आवेदन करने की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://hte.rajasthan.gov.in

 

Kali Bai Bheel Scooty Yojana Eligibility

वह प्रत्येक छात्रा जिसकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम हो तथा वह राजस्थान की मूल निवासी हो वह आवेदन कर सकती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को निम्नलिखित Eligibility Criteria को पूरा करना होगा:

Kali Bai Scooty Yojana Qualification 

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी:

12वीं कक्षा के अंक:

  • CBSE : न्यूनतम 75% अंक।
  • RBSE: न्यूनतम 65% अंक।

कॉलेज प्रवेश:

छात्रा को राजस्थान के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकित होना चाहिए।

नियमित छात्रा:

योजना का लाभ केवल नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर रही छात्राओं को दिया जाएगा।

Kali Bai Scooty Yojana Documents List

Scooty Yojana के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित Documents की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (12वीं की मार्कशीट)
  • कॉलेज फीस की रसीद         
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

General वर्ग की जो छात्राएं EWS श्रेणी में आती है वो अपनी Category EBC भरें।

Kali Bai Scooty Yojana Online Registration

जो भी छात्राए, Kali Bai Bheel Scooty Yojana Online Registration करना चाहती है तो उन्हें नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आप नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप को फॉलो करके Kali Bai Scooty Yojana के लिए आवेदन कर सकती है:-

 


Kali Bai Scooty Yojana Apply Online

काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीकाः 

  1. छात्रा अपनी SSO ID के द्वारा Scholarship (CE) पर जाकर या ई-मित्र के जरिए आवेदन कर सकती है।
  2. अगर आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो रजिस्टर पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  3. अगर आप पहले से पंजीकृत हैं, तो अपने एसएसओआईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  4. आवेदन पत्र भरें।
  5. ज़रूरी दस्तावेज़ उपलब्ध कराएं।
  6. जमा करें।

Kali Bai Scooty Yojana Last Date 

Kalibai Bheel Medhavi Chaatra Scooty yojana के लिए आवेदन  का नोटीफीकेशन  ऑफिसियल वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in पर जा कर देखा जा सकता है आवेदन के लिए  इच्छुक योग्य छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

Kali Bai Scooty Yojana List

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना  की मेरिट सूची राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस सूची में उन छात्राओं के नाम शामिल हैं जिन्होंने योजना के लिए निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा किया है।

मेरिट सूची देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर ‘स्कॉलरशिप’ या ‘छात्रवृत्ति’ सेक्शन में जाएं।
  • यहां योजना से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर Kali Bai Scooty Yojana List के लिंक पर क्लिक करके PDF फाइल डाउनलोड करें।
  • डाउनलोड की गई लिस्ट में अपना नाम, आवेदन संख्या, और अन्य विवरण जांचें।

Kali Bai Medhavi Chhatra Scooty Yojana : Link

Official Website 

SSO LOGIN 

 

 

Latest Results