Type Here to Get Search Results !

जाति प्रमाण पत्र फॉर्म SC-ST Cast Certificate

 एस सी /एस टी जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये  Make SC-ST Cast Certificate Online

स्टेट का एस सी/ एस टी जाती प्रमाण पत्र केसे बनाया जाया है

(How to Make SC-ST Cast Certificate Online By E-Mitra) 

 मैं आज आपको ई-मित्र कियोस्क का उपयोग करके ऑनलाइन एससी-एसटी जाति प्रमाण पत्र बनाने का तरीका बताने जा रहा हूँ 

जाति प्रमाण पत्र फॉर्म: यह ऑनलाइन सुविधा राजस्थान के उन नागरिकों के लिए जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना आसान बनाती है जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग {एससी, एसटी, ओबीसी श्रेणी} के सदस्य हैं। सभी भारतीय नागरिक जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या सामान्य श्रेणी से संबंधित हैं, उन्हें जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। सरकार सभी वर्गों के लिए आरक्षण प्रदान करती है, जिसमें जाति इन आरक्षणों का आधार है। उदाहरण के लिए, अब सरकारी नौकरियों और अन्य सरकारी कार्यक्रमों के लिए आवेदन करते समय इसकी आवश्यकता होती है।

 जाति प्रमाण पत्र  बनवाने की प्रक्रिया को राज्य सरकार ने राजस्थान के नागरिको के लिए Online Portal के माध्यम से  आसान बना दिया है |

 जाति प्रमाण पत्र बनाने में किन किन दस्तावेजो की आवश्यकता होती है I 

  • आवेदक राजस्थान राज्य का निवासी होना चाइये
  • आवेदक की जाति राज्य की SC-ST लिस्ट में होनी चाइये 
  • नाबालिग के मामलों में माता पिता के प्रमाण पत्र के आधार पर बनाता है
  • राशन कार्ड जिसमें आवेदक का नाम दर्ज हो 
  • पिता या स्वयं का पहचान पत्र
  • आवेदक का आधार कार्ड 
  • जन आधार कार्ड
  • राजस्थान राज्य में निवास का दस्तावेज
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • भरा हुआ ऑफलाइन एससी-एसटी जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदन फॉर्म जो दो उत्तरदाई व्यक्तियों व पटवारी से प्रमाणित हो 
  • आवेदन कैसे करे  

    सबसे पहले Offline फॉर्म डाउनलोड करके पूछी गई सारी जानकारी भर लेनी है उसके बाद उस फॉर्म पर दो सरकारी गवाहों के साइन करवाना है और सील लगवाना है उसके बाद फॉर्म को किसी भी कंप्यूटर प्रिंटर की मदद से स्कैन कर लेना है व साथ में लगने वाले दस्तावेजो को भी स्कैन कर लेना है  I 

    FORM DOWNLOAD LINK

     

     

     

    • उसके बाद आप ईमित्र एप्प पर क्लिक करेंगे ई-मित्र पोर्टल पर LOGIN कर देंगे
     


    • ई-मित्र पोर्टल पर LOGIN करने के बाद आप एप्लीकेशन सर्विस पर क्लिक करेंगे
     


    • सर्च बार में  Caste टाइप करते ही जाति प्रमाण पत्र से सम्बंधित सभी फॉर्म अप्लाई के लिए दिखने लगेंगे जाति अनुसार फॉर्म का चयन करेंगे उसके बाद जिसका जाति प्रमाण पत्र के लिये आवेदन करना है उसका चयन करेंगे उसके जन आधार में जो भी मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक ओ टी पी भेजा जायेगा वो ओ टी पी इंटर करने के बाद ऑनलाइन फॉर्म के लिए विंडो खुल जायेगा जिसमे पूछी गई सारी जानकारी सही सही भर देना है और दस्तावेजो को अपलोड कर देना है व सम्बंधित विभाग का चयन कर के फॉर्म को फाइनल SUBMIT  कर देना है I
     

    • उसके बाद आप उसका स्टेटस देखेंगे जब स्टेटस Approved बताएगा तब आप एससी-एसटी जाति प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर एससी-एसटी जाति प्रमाण पत्र पेज पर उसे प्रिन्ट कर आवेदक को  दे देंगे


    Latest Results