अविवाहित प्रमाण पत्र कैसे बनाये ?
Unmarried Certificate In Hindi | अविवाहित प्रमाण पत्र क्या होता है?
अविवाहित प्रमाण पत्र - एक प्रकार का सर्टिफिकेट होता हैं, जिससे यह साबित होता हैं की यह व्यक्ति अविवाहित हैं, इस व्यक्ति की शादी/विवाह नही हुआ हैं। यह ऐसे व्यक्ति को जारी किया जाता है जिसकी शादी/विवाह नही हुई हो। अविवाहित प्रमाण पत्र को English में Unmarried Certificate कहा जाता हैं।
Avivahit Praman Patra में आवेदक की सभी जानकारी स्पष्ट होती हैं जैसे:- नाम, उम्र, पत्ता, माता/पिता का नाम, इत्यादि और इसके साथ ही इसमें निर्वाचित व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर और मुहर लगाया जाता है जो इस बात का साबुत होता हैं की उक्त व्यक्ति की आज तक शादी नही हुई हैं और अभी तक ये अविवाहित हैं। अविवाहित प्रमाण पत्र को बहुत से लोग Single Certificate के नाम से भी जानते हैं।
अविवाहित प्रमाण पत्र के क्या लाभ है
अविवाहित प्रमाण पत्र के लाभ कई सरकारी लाभ और नौकरी लेने में मिलता हैं। जैसे छात्रविर्ती के लाभ, डिफेन्स में जॉब, और अन्य सरकारी योजना के लाभ लेने में इसका जरूरत पड़ता हैं।
अविवाहित प्रमाण पत्र कैसे बनता है?
अविवाहित प्रमाण पत्र-बनवाने का तरीका बिलकुल सरल हैं जिस माध्यम से आप बिलकुल आसानी से अपना अविवाहित प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। Unmarried Praman Patra बनवाने के लिए अपने स्थानीय वर्तमान ग्राम पंचायत के /सरपंच/मुखिया/ जिला पार्षद इन से मिल कर आप अपना अविवाहित प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। ये अपने Latter Pad पर आपके सभी विवरण के साथ और एक फोटो चिपका कर अपने हस्ताक्षर करते हैं और उस मुहर लगा कर देते हैं, जो आपके लिए अविवाहित प्रमाण पत्र का कार्य करता हैं। जिससे यह प्रमाण साबित हो जाता है कि आवेदक की निर्गत तिथि तक शादी नही हुई थी । जो भारत या उसके हर राज्यों में इसकी वही मान्यता होती है साथ ही यह सभी जगह वैलिड माना जाता है। इसकी वैधता सिर्फ 6 महीने की होती हैं, उसके बाद जरुरत पड़ने पर इसे दुबारा से बनवाया जा सकता है ।
अविवाहित प्रमाण पत्र PDF
अविवाहित प्रमाण पत्र - निचे दिए गए लिंक से फॉर्म डाउनलोड करके अपने ग्राम पंचायत में ही बनवा सकते हैं, इसके लिए अपने एरिया के मुखिया, सरपंच, जिला परिषद या वार्ड पार्षद से भी बनवा सकते हैं।
अविवाहित प्रमाण पत्र हिंदी Download 👈
अविवाहित प्रमाण पत्र English Download👈
