Type Here to Get Search Results !

ई-मित्र से नए पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करते है ?

 

ई-मित्र से नए पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करते है ?

ई-मित्र पोर्टल से ई-मित्र कीओस्क को पैन कार्ड बनाने की कुल 2 सर्विस मिलती है जिसे काम में लेकर ई-मित्र कीओस्क ई-मित्र पर आने वाले लोगो का पैनकार्ड बना सकते है पहली सर्विस है - [SecurePe - NSDL PAN Card Issuance (सिक्योरपे पैन कार्ड जारी करना) व दूसरी है - [RajPay apply for NSDL e PAN Card(राजपे एनएसडीएल ई पैन के लिए आवेदन करें) ] इन दोनों सेवाओं को काम में लेकर नया पैन कार्ड बना सकते है I 

RAJPAY व SECURE PAY सेवाओं की विशेषताएँ 
    1. Digital Mode - आप इसमें डिजिटल मोड से केवल आधार OTP व फिंगर स्कैन द्वारा केवल 1 घंटे में पैन कार्ड अपने मेल ID पर प्राप्त कर सकते है I
    2. Physical upload Mode - इसमें फोटो साईंन व फॉर्म अपलोड करके पैन कार्ड बना सकते है I इसमें भी वेरिफिकेशन आधार OTP व फिंगर स्कैन  द्वारा होता है I
 

  • इन सर्विस को काम में लेकर पैन कार्ड डिजिटल मोड से बनाते है तो केवल आधार कार्ड से ही नया पैन कार्ड बनाया जा सकता है I
  • इन सर्विस में आधार कार्ड OTP व आधार कार्ड फिंगरप्रिंट से पैन कार्ड बना सकते है I 
  • इन सर्विस को काम में लेकर जब आप ई-मित्र से पैन कार्ड बनाते है तो मात्र एक घण्टे में पैन कार्ड मेल आईडी पर मिल जाता है  
SECURE PAY RAJPAY सेवाओं की सावधानियां 
  • जब भी आप इन सर्विस को काम में लेते है और Digital Mode वाला Option सेलेक्ट कर के  पैन कार्ड बनाते  है तो  पैन कार्ड  पर वही फोटो आता है जो आधार कार्ड में है और साईंन भी नही आता पहले ये बात आवेदन कर्ता को जरूर बताए 
  •  Physical upload Mode से पैन कार्ड बनाते है तो उसमे फॉर्म साईंन और फोटो अपलोड करना होता है और वही फोटो साईंन पैन कार्ड पर आता है, लेकिन इस पैन कार्ड को मेल ID पर आने में तीन से चार दिन का समय लगता है एवं पते पर आने में लगभग 10 दिन  का समय  लगता है ये भी आवेदन कर्ता  को बता देना है
  • ऑनलाइन आवेदन में आपको  मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी आवेदक की ही डालनी है 
  • जब भी आवेदन करते है तो आवेदन के दौरान सर्विस फ़ैल हो जाती है तो आपको टोकन के पैसे वापिस मिल जाते है  अगर पैसे वापिस नहीं मिलते है तो आपको कम्पनी के हेल्पलाइन पर समर्पण करना है  आपको  रिफंड मिल जाएगा
  • ऑनलाइन आवेदन में आपको आधार कार्ड में दी गई जानकारी ही डालनी है 
  • अगर पहले से पैन कार्ड बना हुआ है तो नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कभी भी नहीं करना है 
  • अगर आधार कार्ड में नाम जन्म दिनाक, एड्रेस सही नहीं है तो पहले आधार कार्ड अपडेट करना है उसके बाद ही इस तरीके से पैन कार्ड के लिए आवेदन करना है 
  • पैन कार्ड बनकर आधार कार्ड में दर्ज पते पर ही आयेगा I 
 

Apply For New Pan Card Using RajPay Service
 
सबसे पहले ई मित्र login कर लेना है और Utility Type Services का चयन करना है
 

 Search बार में
rajpay Type करना है और सर्विस का चयन करके ok कर देना है
 

 उसके बाद पेन कार्ड का पोर्टल ओपन हो जायेगा 



 Pan Card type में EKYC Based या Scanned Based आप्शन में से किसी एक का चयन करना है इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर और ई मेल id डाल  कर ok पर click कर देना है

 
 
एक नया पेज ओपन होगा जिसमे ई मित्र धारक का मोबाइल नंबर Submit  करना होगा और OTP प्राप्त करना होगा
 

ई मित्र धारक के मोबाइल पर एक OTP आयेगा जिसे डाल के Submit करना होगा
 
अब नये पैन कार्ड का फॉर्म ओपन हो जायेगा जिसमे पूछी गई सारी जानकारी आधार कार्ड के अनुसार भर देना है अगर Ekyc Based का आप्शन सेलेक्ट किया होगा तो पूरी जानकारी ऑटोमेटिक ही आधार कार्ड अनुसार भरी हुई आयेगी एवं कुछ ही जानकारी आप को भरनी होगी जिसे सही सही भर लेवे, लेकिन अगर Scanned Based का आप्शन लिया होगा तो सारी जानकारी आप को खुद ही भरनी होगी एवं फॉर्म आधार कार्ड की ज़ेरोक्स, फोटो और साईंन भी अपलोड करना होगा तो फॉर्म को पढ के पूछी गई जानकारी भर लेना है और फॉर्म Submit कर देना है
 

 e kyc Authentication का पेज ओपन होगा जिसमे आवेदक के आधार otp या Finger से प्रमाणीकरण करना होगा 
 

e-KYC Authentication Successful का Massage show होगा जिसे ok कर देना है  
 

 इसके बाद एक पेज और ओपन होगा जिसमे आवेदक का आधार नंबर डाल कर Send OTP करना है  आवेदक के आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उस पर एक otp आयेगा जिसे enter करके Verify OTP पर क्लिक कर देना है 




 
 Finally Pan Registration Successful का massage show होगा जिसे print Option से save कर लेना है 
 
 

 आवेदन अनुसार पैन कार्ड ई मेल id पर और डाक द्वारा एड्रेस पर आ जायेगा 


NSDL New Pan Card form 49A (offline) 

Latest Results