खाद्य सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन
खाद्य सुरक्षा योजना पात्रता श्रेणी/वर्ग
- वृद्धजन/ एकल नारी/ विधवा/ विकलांग पेंशन पी.पी.ओ.
- पालनहार लाभार्थी प्रमाण पत्र
- एकल महिला
- श्रम विभाग में पंजीकत श्रमिक कार्ड
- शहरी घरेलु कामकाजी महिलाए
- शहरी स्टीट वेन्डर
- गैर सरकारी सफाईकर्मी
- जीवनरक्षा कोष के लाभार्थी
- सरकारी हॉस्टल में अन्तवासी
- कच्ची बस्ती में निवास करने वाले सर्वेक्षित परिवार
- कचरा बीनने वाले परिवार,
- कानूनी रूप से विर्मुक्त बंधुआ मजदूर
- साईकिल रिक्शा चालक
- पोर्टर (कुली)
- आस्था कार्डधारी परिवार
- कुष्ठ रोगी, सिलिकोसिस रोग ग्रसित
- बहुविकलांग व मंद बुदि व्यक्ति
- ग्रामीण क्षैत्र हो तो : 100 दिन मनरेगा में मजदूरी करने वाला परिवार
- ग्रामीण क्षैत्र हो तो : भूमिहीन/सीमान्त/लघु किसान परिवार
- अन्य फार्म में मौजूदा
खाद्य सुरक्षा योजना अपात्रता श्रेणी/वर्ग
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता हो
- परिवार सदस्य सरकारी/अद्सरकारी कर्मचारी हो/ स्वायत्तशासी संस्थाओ में नियमित कर्मचारी/ अधिकारी एव एक लाख रुपए वार्षिक पेंशन लेने वाला
- जिसके परिवार के किसी भी सदस्य के पास चारपहिया वाहन हो (टैक्टर वह वाणिज्य वाहन को छोड़ कर)
- खेती की जमीन निर्धारित सीमा लघु किसान से अधिक हो
- परिवार की सालाना आय एक लाख से अधिक हो
- ग्रामीण में 2000 वर्गफीट, शहरी नगर पालिका 1500 वर्गफीट, शहरी नगर निगम/परिषद 1000 वर्गफीट का पक्का मकान हो। ( कच्ची बस्ती को छोड़कर)
खाद्य सुरक्षा योजना आवश्यक दस्तावेज
यदि आप अपना नाम का खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़वाना चाहते हैं तो आपके पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए।
- परिवार का राशन कार्ड
- जन आधार कार्ड
- 17 अंको की एलपीजी आईडी अगर गैस परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर है तो
- श्रेणी प्रमाण पत्र - निम्न मे से कोई एक प्रमाण पत्र / दस्तावेज
- श्रमिक कार्ड - श्रमिक कार्ड कैसे बनता है
- UDID कार्ड - UDID कार्ड कैसे बनता है
- पेंशन PPO - पेंशन के लिए आवेदन कैसे होता है
- भूमिहीन, सीमांत किसान, लघु किसान ( ग्रामीण के लिए) - पटवारी जारी करता है
- स्ट्रीट वेण्डर प्रमाण पत्र - शहर में नगर पालिका,
- शहरी घरेलु कामकाजी महिला - घरेलु काम का प्रमाण पत्र कैसे बनता है
- घुमन्तु अर्ध घुमन्तु प्रमाण पत्र - घुमन्तु अर्ध घुमन्तु प्रमाण पत्र कैसे बनता है
- जाति प्रमाण पत्र ( सहरिया वह कथौड़ी जनजाति के लिए)
खाद्य सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
सबसे पहले राशन कार्ड की साईट पर आ जाना है
डायरेक्ट साईट लिंक
खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लिए आवेदन करें
पर क्लिक करे
खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लिए आवेदन फॉर्म पर क्लिक करे
जिले का चयन करे व राशन न.दर्ज करे राशन कार्ड खोजे पर क्लिक करे I
किसी एक सदस्य के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल पर OTP भेजे
मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करे व सबमिट पर क्लिक करे
सभी सदस्य के विवरण में सभी का व्यवसाय भरे व LPG विवरण एवं मोबाइल नंबर भरे I
दिए गए विवरण को भरे व पात्रता से सम्बंधित दस्तावेज अपलोड करे एवं सबमिट पर क्लिक करे
इसके बाद फॉर्म सम्बंधित विभाग के पास चला जायेगा एवं विभाग द्वारा जाँच के उपरान्त राशन को NFSA में जोड़ दिया जायेगा I
खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के लिए आवेदन की स्थिति
राशन नंबर दर्ज करे एवं खोजे पर क्लिक करे I
सर्टिफिकेट जारी होने के बाद डाउनलोड करे I









