Type Here to Get Search Results !

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाये How to Apply Birth Certificate Online

 जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाये 

 राजस्थान सरकार अपने राज्य के निवासियों को जन्म प्रमाण पत्र  प्रदान करती है। जिसमें व्यक्ति के जन्म की मूलभुत जानकारी जैसे – माता-पिता का नाम, जन्म की तिथि व स्थान आदि दर्ज होता है  है। जन्म प्रमाणप्रत्र  (बर्थ सर्टिफिकेट) कई प्रकार के सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने व सरकारी दस्तावेज बनाने का काम आता है नियमानुसार अनुसार व्यक्ति के जन्म के 21 दिन के भीतर इसका रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

जन्म प्रमाण पत्र में लगने वाले दस्तावेज 

  1. माता व पिता का आधार कार्ड 
  2. जन आधार कार्ड 
  3. अस्पताल का डिस्चार्ज टिकट 
  4. मोबाइल नंबर 
  5. आवेदक का पासपोर्ट साइज़ फोटो

जन्म पंजीकरण आवेदन फॉर्म

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र किसी भी बच्चे के जन्म के बाद, जो सबसे पहले महत्त्वपूर्ण एवं अनिवार्य दस्तावेज बनता है  जन्म प्रमाण पत्र ही होता है  इसी प्रमाणपत्र के द्वारा सभी दुसरे प्रमाणपत्र बनाये जाते है। यह प्रमाणपत्र स्कूल एडमिशन से लेकर कई सारे सरकारी कार्यो में उपयोग में आता है। 

राजस्थान सरकार ने लोगो की सुविधा के लिए  जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की है। राजस्थान सरकार के आधिकारिक पहचान पोर्टल https://pehchan.raj.nic.in पर जाकर आप जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन बनवा सकते है।

OFFLINE FORM DOWNLOAD LINK  

अपर्याप्ता फॉर्म न. 10 डाउनलोड लिंक  

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया I

सबसे पहले https://pehchan.raj.nic.in दिए गए लिंक से साईट को ओपन कर ले 


 आमजन आवेदन प्रपत्र भरे के आप्शन को सेलेक्ट करे I 

उसके बाद जन्म प्रपत्र के लिए वाले आप्शन पर क्लिक करे I 

 

उसके बाद कोड डाले व प्रवेश करे वाले आप्शन का चयन करे I 




 अब आपका फ्रॉम ऑनलाइन ओपन हो जायेगा जिसमे पूछी गई सारी जानकारी सही सही भर दे व इन्द्राज करे वाले आप्शन का चयन कर के फॉर्म फाइनल सबमिट  कर दे और उस फ्रॉम का प्रिंट निकाल ले I


सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल पर एक रेफरेन्स नंबर और पासवार्ड भेजा जाता है  जिसका इस्तेमाल अगर फॉर्म में कोई गलती रह गई हो तो दुबारा से फॉर्म को एडिट करके फॉर्म को प्रिंट करने के लिए यूज़ कर सकते है अगर फॉर्म सही से भर गया है तो सारे दस्तावेज और प्रिंट को सम्बंधित नगर निगम कार्यालय में या जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार के ऑफिस में जमा करा देवे उसके बाद बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जायेगा जिसे आप ऑनलाइन कही से भी डाउनलोड करके उसका प्रिंट ले सकते है या कार्यालय से भी प्राप्त कर सकते है I

 

Latest Results