EWS प्रमाण पत्र कैसे बनाया जा सकता है राजस्थान राज्य का ( How to Make EWS Certificate Online)
EWS सर्टिफिकेट मोदी प्रशासन ने हाल ही में आम जनता के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। मोदी प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम से आम जनता को बहुत लाभ हुआ है। आरक्षण के मामले में मोदी प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पहले, केवल एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के सदस्यों को ही आरक्षण दिया जाता था, अन्य सामान्य श्रेणियों के सदस्यों को नहीं। इसी के मद्देनजर मोदी प्रशासन ने एक नई आरक्षण प्रणाली लागू की है जिसमें सामान्य श्रेणी के गरीबों को प्राथमिकता दी गई है। सामान्य श्रेणी के सभी सदस्यों को 10% आरक्षण मिलेगा। हम आज बतायेगे कि राजस्थान EWS सर्टिफिकेट कैसे बनवाया जा सकता है, ताकि सामान्य श्रेणी के लोगो को भी 10% आरक्षण मिल सके।
EWS प्रमाण पत्र बनाने के लिए क्या पात्रता होती है I ( EWS Certificate Eligibility)
- आवेदक राजस्थान राज्य का निवासी होना चाहिये I
- नाबालिग के मामलों में माता पिता के प्रमाण पत्र के आधार पर बनाया जा सकता है I
- परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रु से अधिक नाही होनी चाइये I
EWS प्रमाण पत्र बनाने के लिए किन जरुरी दस्तावेजो की जरुरत होती है ( Documents For EWS Certificate )
- राशन कार्ड जिसमें आवेदक का नाम दर्ज हो
- आवेदक का आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- स्कूल प्रमाण पत्र अगर आवेदक पढ़ा लिखा है
- राजस्थान राज्य में निवास का दस्तावेज, मूल निवास प्रमाण पत्र
- भरा हुआ ऑफलाइन EWS प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म जो ग्राम विकास अधिकारी / नगर पालिक अधिकारी व पटवारी से प्रमाणित हो
- आय प्रमाण पत्र
- EWS प्रमाण पत्र की योग्यता पूरी करने का शपथ पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
सबसे पहले फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है लिंक निचे दिया गया है I
उनके बाद आपको इस फॉर्म को पूरा भर लेना है और फॉर्म आवेदक को दे देना है वो उसके ऊपर ग्राम विकास
अधिकारी व पटवारी से प्रमाणित करा के लाएगा उसके बाद आप ऑनलाइन फॉर्म
भरेंगे
ईमित्र से मूल निवास का फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरना है I
सबसे पहले आप sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर लॉगिन करेंगे
उसके बाद आपको ईमित्र एप्प पर क्लिक करेंगे
आपको एप्लीकेशन सर्विस पर क्लिक करना है
सर्च बार में ews type करना है जिससे फॉर्म ओपन हो जायेगा
आवेदक का जन आधार नंबर टाइप करना है उसके बाद जन आधार मेम्बर की लिस्ट शो हो जायगी जिसका भी ews प्रमाण पत्र बनाना है उसके आगे के आप्शन पर क्लिक करना है उसके बाद उस मेम्बर के जन आधार में जो मोबाइल नंबर लिंक होगा उसपर एक OTP आयेगा जिसे टाइप करके फॉर्म ओपन कर लेना है I
उसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही से भर लेना है व सारे दस्तावेज अपलोड कर देना है फिर सम्बंधित विभाग का चयन कर के फॉर्म को फाइनल SUBMIT कर के पेमेंट कर देना है
उसके बाद आप उसका स्टेटस देखेंगे जब स्टेटस Apploved बताएगा तब आप ews प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर ई मित्र स्टेश नरी पेज पर उसे प्रिन्ट कर आवेदक को दे देंगे

