फार्मर आई. डी. कैसे बनाई जाती है, ई-मित्र के द्वारा Farmer Registration ID
🧑🌾 Farmer ID क्या है?
Farmer ID एक यूनिक किसान पहचान संख्या है, जो राजस्थान सरकार द्वारा किसान को दी जाती है।
इसी से किसान को:
-
PM-Kisan
-
फसल बीमा
-
अनुदान (Subsidy)
-
कृषि विभाग की योजनाएँ
का लाभ मिलता है।
📍 Farmer ID e-Mitra से बनाने की प्रक्रिया (Step by Step)
✅ Step 1: e-Mitra SSO ID लॉग इन हो जाए
और Utility में टाइप करे Farmer
Apply For Farmer Registration को सेलेक्ट करे जिससे फार्मर रजिस्ट्रेशन वाला पोर्टल खुल जायेगा I
✅ Step 2: यहाँ पर किसान का आधार नंबर डालना है जिसके बाद आधार में लिंक मोबाइल पर OTP जाएगा जिससे Enter करना है I
इसके बाद कोई भी एक मोबाइल नंबर इंटर करना है और OTP दर्ज करना है जिसके बाद फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा
✅ रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कुछ जानकारी तो आधार कार्ड से आटोमेटिक भर जायेगी बाकी पूछी गई जानकारी स्वयं से भरे I
जैसे :- हिंदी में आवेदक का नाम पिता का नाम पता एवं अन्य जानकारी
भूमि विवरण (खसरा नंबर, तहसील, गांव) दर्ज करेगा व आधार KYC कम्पलीट करे उसका प्रिंट लेवे
-
कुछ मामलों में तुरंत Farmer ID बन जाती है
-
कभी-कभी 2–7 दिन लग सकते हैं
-
Farmer ID जन-आधार / कृषि पोर्टल से लिंक हो जाती है
✅ Farmer ID के लिए निम्न दस्तावेज अनिवार्य हैं:
-
आधार कार्ड (मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो)
-
जन-आधार कार्ड
-
खसरा / जमाबंदी (भूमि रिकॉर्ड)
-
किसान खुद का हो या साझा खेती
-
-
बैंक पासबुक
-
मोबाइल नंबर
✅📄 Farmer ID कहाँ काम आएगी?
-
PM-Kisan ₹6000
-
फसल बीमा योजना
-
बीज / खाद सब्सिडी
-
कृषि विभाग की सभी ऑनलाइन योजनाएँ
✅ ⚠️ जरूरी सुझाव
-
जमीन अगर परिवार में है तो जिसके नाम जमाबंदी है, उसी की Farmer ID बनेगी
-
मोबाइल नंबर चालू रखें
-
रसीद संभालकर रखें





