Type Here to Get Search Results !

ई-मित्र से नये राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे I New Ration Apply

 

ई-मित्र से नये  राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे I 

नया राशन कार्ड बनाने के लिए क्या योग्यता है

  1. आवेदन राजस्थान का निवास हो 
  2. आवेदन का पहले से कही पर भी राशन कार्ड  बना हुआ ना हो या उसका समर्पण प्रमाण पत्र जारी हो गया हो 
  3. किसी भी राशन कार्ड में परिवार के सदस्य का नाम जुड़ा हुआ नहीं होना चाइये
नया राशन कार्ड बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज 
  1. समर्पण प्रमाण पत्र या  पुराना राशन कार्ड / शपथ पत्र 
  2. सभी सदस्य का आधार कार्ड व बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण - बिजली बिल, पानी बिल, मूल निवास आदि 
  4. आवेदन का पासपोर्ट साइज फोटो 
  5. ऑफलाइन भरा हुआ आवेदन फॉर्म ( ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड लिंक )
  6. पहचान पत्र 
  7. विवाह प्रमाण पत्र
  8. बैंक की डायरी

नए राशन कार्ड के लिए ईमित्र से आवेदन कैसे करे 

नए राशन कार्ड  बनाने  के लिए कोई भी ऑनलाइन सर्विस नहीं है अथवा  इसका ऑनलाइन आवेदन ईमित्र पोर्टल से ही किया जा सकता है तो अगर सभी दस्तावेज अगर किसी के पास है तो उसका आवेदन निचे बताए अनुसार ईमित्र से किया जा सकता  है I 

New Ration Card Offline Form 

👇 

 Download Link 


सबसे पहले ई मित्र लॉग इन कर लेना है और यूटिलिटी सर्च बार में NEW RATION टाइप करना है और थर्ड पार्टी पोर्टल पर चले आना है I


 Select District और Select Office का चयन कर Continue पर क्लिक करे I


 आवेदक रसीद फॉर्म में पूछी गई जानकारी भर के Submit पर क्लिक कर देना है I 


 Choose फॉर्म में से उस फॉर्म को सेलेक्ट कर लेना  है I 


 Present Address और Permanent Address में पूछी गई सारी जानकारी सही से भर लेना है I 

Gas Connection, Income and Bank Details को भर देना है और save कर देना है I


 अब Edit पर क्लिक करके दुबारा से पूछी गई मुखिया सारी की डिटेल English और हिंदी में भर देना है व अपडेट पर क्लिक कर देना है I 


 अब दिए गए Add Member पर क्लिक करके परिवार के सदस्य की पूछी गई जानकारी  व रिलेशन भर देना है व Add New Member पर click कर देना है इसी प्रकार से एक-एक कर के सारे सदस्य जोड़ देना है I 


 

 Head of Family Photo में Choose File का चयन करके मुखिया का फोटो अपलोड कर देना है

 इसी प्रकार Head of Family Signature में मुखिया का साईन अपलोड कर देना है 

फोटो और साईन का साईज़ 10 kb से कम नही होना चाइये और नहीं 20 kb से ज्यादा होना चाइये I 

इसी प्रकार नीचे दिए गए Application Form में offline फॉर्म को स्कैन करके अपलोड कर देना है एवं Upload Enclosure में Other का चयन करके अन्य सभी दस्तावेज को स्कैन कर के एक pdf बना कर उपलोड कर देना है  verify पर click करके टोकन जनरेट कर देना है I 

स्कैन किये गए फॉर्म व डॉक्यूमेंट का साइज़ 100 kb पर पेज से कम होना चाइये और पूरी pdf का साइज़ 1 MB से ज्यादा नही होना चाइये I  तभी फाइल को अपलोड किया जा सकता है I 

इसके बाद विभाग द्वारा दस्तावेज की जाँच उपरान्त आवेदक का नया राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल कर डायरी में लगा कर आवेदक को दे देना है I  

 

New Ration Card Offline Form Download Link 

Latest Results